फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के 43 विद्यार्थी प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां इमसॉर, यूआईईटी, पर्यावरण विज्ञान विभाग, सांख्यिकी विभाग, गणित विभाग और जनसंचार विभाग से कुल 43 विद्यार्थियों ने शिरकत की।
विज्ञापन

सीसीपीसी निदेशिका प्रो. दिव्या मल्हान ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम में जेम पंडित और विद्युत साथी एनर्जी ने दौरा किया। जेम पंडित की एचआर लीडर मनिनि व मैनेजर सेल्स एंड ऑपरेशंस शाश्वत ने जूनियर सेल्स एसोसिएट्स पद पर नियुक्ति के लिए योग्यता परीक्षण और साक्षात्कार का संचालन किया। सह संस्थापक अंकित अग्रवाल, डीजीएम एसबी चरखवाल व सेल्स हेड ज्योति ने टीम लीडरों और अकाउंटेंट के पद पर नियुक्ति के लिए समूह चर्चा और साक्षात्कार का संचालन किया। इन दोनों प्लेसमेंट कार्यक्रमों में इमसॉर, यूआईईटी, पर्यावरण विज्ञान विभाग, सांख्यिकी विभाग, गणित विभाग और जनसंचार विभाग से कुल 43 विद्यार्थियों ने शिरकत की। सीसीपीसी उप निदेशक डाॅ. अमन वशिष्ठ व अरुण हुड्डा ने इन प्लेसमेंट कार्यक्रमों का समन्वयन किया। प्रो. दिव्या मल्हान ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की सूची जल्दी जारी की जाएगी। इस दौरान इमसॉर निदेशक प्रो. सत्यवान बरोदा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें