महम। महम के भैणी महाराजपुर गांव में शनिवार देर रात 43 भेड़ें मर गईं। भेड़ों की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। सोमवार को पशुपालन विभाग मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराएगा। इसके बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।
पशुपालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में भेड़ों को चराने के लिए टीले पर ले गया था। शाम के समय जब घर आए, तब सभी सही सलामत थीं। रात को उन्हें पानी भी पिलाया गया।
इसके बाद रात करीब 1:30 बजे भेड़ों को संभालने के लिए उठे तो सभी मृत मिलीं। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। पीड़ित ने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा से भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जांगड़ा का कहना है कि उन्होंने इस बारे में उपायुक्त से बात की है। भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। संवाद