फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑनलाइन जॉब और टास्क पूरा करने के नाम पर दाे लोगों से 4.28 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ऑनलाइन जॉब और टास्क पूरा करने के नाम पर दो लोगों से 4.28 लाख रुपये की ठगी की गई है। रुपये फंसने के बाद दोनों को ठगी होने का अहसास हुआ। सिविल लाइन और अर्बन स्टेट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसी माह कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की जा चुकी हैं। इनकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अर्बन स्टेट थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-3 निवासी सतीश के पास 10 जून को एक मैसेज आया। इसमें ऑनलाइन जॉब का ऑफर देकर चार हजार रुपये तक प्रतिदिन कमाने का झांसा दिया। उन्होंने दिए गए नंबर पर बात की तो रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद टेलीग्राम पर फिर एक हजार रुपये जमा कराए। फिर तीन हजार रुपये भेज दिए। इस तरह 1.52 लाख रुपये जमा करा लिए। जब इनको वापस मांगा तो ठगों ने कहा कि उक्त राशि वाला खाता ब्लाॅक हो गया है। इन्हें पाने के लिए इतने ही रुपये और जमा कराने होंगे। इसके बाद पीड़ित ने रोहतक के एसबीआई बैंक सेक्टर-तीन की शाखा में 1,52,114 रुपये जमा करा दिए। इस तरह उनसे 2, 64,114 रुपये जमा कराने के बाद फोन बंद कर लिया तो उनको ठगी का पता चला। इसके बाद उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दूसरी घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि सुभाष नगर निवासी मोनिका के बेटे कृष्णा को पार्ट टाइम जॉब में टास्क पूरा करने के नाम पर मैसेज भेजा गया। इसमें टेलीग्राम से जुड़ने के लिए कहा और टास्क पूरा करके डबल रुपये कमाने का लालच दिया। बेटे ने बिना उन्हें बताए 22 मई को टेलीग्राम आईडी पर चेट करते हुए 100 रुपये जमा कराए। इसके बाद 500 रुपये जमा कराए तो 1300 रुपये भेज दिए। साइबर ठगों ने उनके बेटे को लालच के फेर में उलझाकर 1,64,222 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस घटना की जानकारी उनके बेटे ने दी तो कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और जिस खाते में पैसा जमा कराया गया था, उसे फ्रीज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें