फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 423 विद्यार्थियों ने दी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा, 9 विद्यार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को 12वीं की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा हुई। 45 में 27 केंद्रों पर 423 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस की परीक्षा दी, जबकि 9 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षाओं को सुचारु ढंग व नकल रहित संपन्न करवाने के लिए उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। पुलिस की ओर से भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 45 केंद्र स्थापित हैं।

उन्होंने बताया कि आगामी एक अप्रैल तक 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। वहीं 20 मार्च तक 10वीं कक्षा की परीक्षाएं व डीएलएड की परीक्षाएं आयोजित होंगी। जिले में बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं। इसका मोबाइल नंबर 01262-271871 है। नियंत्रण कक्ष में प्राचार्य स्तर के अधिकारी व अन्य स्टाफ तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें