रोहतक। देश भक्ति स्मारक स्थल के नजदीक आंबेडकर चौक पर महंत प्रेम दास महाराज की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें राष्ट्र देवो भव: मिशन अध्यक्ष संत सुखा शाह महाराज ने बताया कि रविवार को रक्तदान शिविर समाजसेवी गुलशन गिरधर के जन्मदिन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पप्पू हंस रहे। शिविर की अध्यक्षता समाजसेवी अनुज चावला ने की। पीजीआई ब्लड बैंक ने 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर रक्तदाताओं को संत बाबा सुखा शाह महाराज और गुलशन गिरधर समाजसेवी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुनीत ढींगड़ा, राजू गांधी समाजसेवी, चेतना अरोड़ा, बलदेव मिडा, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे।