रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को खंडस्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी हुई। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी स्कूल मुखिया हरि स्वरूप समस्त स्टाफ, सह संयोजिका अंजना, रश्मि, अंजू व संगीता रहीं। इसमें छठीं से बारहवीं कक्षा तक के 42 विद्यालयों के 155 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगें।
खंड शिक्षा अधिकारी सुंदर लाल कौशिक व जिला विज्ञान सह संयोजक समीर मान ने विजेताओं को सर्टिफिकेट दिए। फूड हेल्थ एंड हाइजीन में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन से ईशू ने प्रथम स्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौथा से मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डिजास्टर मैनेजमेंट में वैश्य स्कूल के छात्र दीपक ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड रोहतक से वैशाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वेस्ट मैनेजमेंट में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय से निलेश ने प्रथम स्थान, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय सांघी से भावना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिसोर्स मैनेजमेंट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामर से मोहित ने प्रथम स्थान, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड से कशिश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेचुरल फार्मिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी से काजल ने प्रथम स्थान और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से तनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणितीय मॉडल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी से विनीत ने प्रथम स्थान और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड से रश्मि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन प्रदर्शनी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड से पारस ने प्रथम स्थान और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड से प्रीति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।