फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड में पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड बाजार के पूर्व प्रधान रमेश पुनियानी की हत्या की तैयारी वारदात से दस पहले ही हो गई थी। जूडो खिलाड़ियों ने महिला के साथ मिलकर प्लानिंग तैयार की थी। इसी के तहत व्यापारी को राजीव गांधी खेल परिसर के पास बुलाकर पहले लूटा गया फिर गर्दन तोड़ कर मार डाला। शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से उसे नहर में डाल दिया। यह खुलासा आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस रिमांड पर लिए इन आरोपियों से लूट के माल की बरामदगी करनी है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि व्यापारी की हत्या के बाद आरोपी जूडो खिलाड़ी महिला के साथ दिल्ली होते हुए हरिद्वार गए थे। यहीं इन्होंने व्यापारी से लूटी चेन, अंगूठी व कड़े ठिकाने लगाए। इन्हें किसी को बेचने की संभावना है। पुलिस लूट के इस माल की बरामदगी को लेकर हरिद्वार रवाना हो चुकी है। यहां से लूट का माल बरामद होने की उम्मीद है। पुलिस टीम सोमवार को सफलता हाथ लगने पर शाम तक हरिद्वार से रोहतक लौट सकती है।
यह है मामला
किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान रमेश पुनियानी की जूडो के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने लाढौत रोड के खेतों में लूट के बाद नेक लॉक लगाकर गर्दन तोड़कर हत्या कर दी। इसके बाद उसी की स्कूटी से लाढौत बाईपास पर ले जाकर जेएलएन नहर में शव फेंक दिया। आरोपी महिला ने 17 फरवरी को उसे फोन कर एक होटल में बुलाया था। इसके अगले दिन पहरावर के पास उसका शव जेएलएन नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी ज्योति, हैप्पी और दीक्षांत को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी। इसी के आधार पर केस की जांच आगे बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें