रोहतक । कानपुर में हुए सड़क हादसे में बोहर गांव के तीन की मौत के बाद मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ ने घायलों को सही उपचार दिलाने को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया था। इसके बाद ही सभी को अस्पताल में न सिर्फ सही ढंग से उपचार दिया गया। बल्कि रात में ही शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया।
सड़क हादसे में घायल होने के बाद बोहर पहुंची महिला अंगूरी ने बताया कि अस्पताल में सही ढंग से घायलों को उपचार नहीं दिया जा रहा था। जिसकी शिकायत मोबाइल पर काल कर मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ से की थी। तुरंत ही बाबा बालकनाथ ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से संपक किया। इसके अलावा महंत बाबा बालक नाथ के पीए ने भी सीएम के सचिव से मोबाइल पर बात की थी। जिस पर योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद कानपुर के पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद रात में ही मृतकों के शवों पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए गए थे। अंगूरी का कहना है कि जिस समय हादसा हुआ, सभी भजन का गुणगान करते ही चल रहे थे
पीए ने सीएम के सचिव से और मैने खुद सीएम से संपर्क किया : बालकनाथ
महंत बाबा बालकनाथ ने बताया कि ग्रामीणों ने मुझे मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद पीए ने सीएम के सचिव से और मैने खुद सीएम से संपर्क किया। इसके बाद ही घायलों का जल्द से जल्द उपचार करने के साथ-साथ शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बोहर गांव के कानपुर हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की भगवान से कामना करते हैं।
एक ही चिता में तीनों शवों का हुआ दाह संस्कार
कानपुर में हुए हादसे में तीनों महिलाओं के शवों का दाह संस्कार बोहर गांव में एक ही चिता में किया गया। मामले की सूचना पाते ही आसपास के बलियाना, जसिया, माजरा गांव के लोग भी पहुंच गए थे। सभी अंतिम संस्कार में शामिल है। दिनभर पीड़ित परिवार के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।