मौसमी बीमारियों से बचाव को किया जागरूक
फोटो सहित एसएनजे चार व पांच
विश्वकर्मा स्कूल में बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम व कार्यक्रम में शिरकत करते विद्यार्थी।
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। विश्वकर्मा स्कूल में प्रिंसिपल रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला व उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मनोहर लाल, मुकेश कुमार, गोविंद राम व विवेक जैन ने विद्यार्थियों को बरसात के मौसम में होने वाले रोगों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि घर के आसपास पानी खड़ा न रहने दें। सप्ताह में एक दिन कूलर बिना पानी चलाएं। इस मौके पर प्रिंसिपल रामफल शर्मा, सुनीता जागलान व अध्यापकों ने विद्यार्थियाें को जागरूक किया।