गिझी, भैसरू व नयाबास पंचायतों को सात स्टार रेनबो स्कीम से किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। प्रदेश सरकार की सात स्टार रेनबो योजना के तहत सांपला ब्लॉक की तीन पंचायतों को बुधवार को कृषि एवं विकास मंत्री ओपी धनखड़ ने सम्मानित किया। इसमें भैसरू कला ग्रांम पंचायत की सरपंच मीना देवी को थ्री स्टार पुरस्कार का सम्मान मिला। जबकि गिझी के सरपंच महेंद्र पहलवान और नयाबास के सरपंच जसबीर को टू स्टार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भैसकला पंचायत ने गांव में लिंग अनुपात, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम किया। वहीं गिझी व नयाबास ग्राम पंचायत ने स्वच्छता, पर्यावरण के लिए अच्छा काम किया है। इससे पहले भी गिझी गांव की पंचायत को प्रधानमंत्री द्वारा सशक्तिकरण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।