दक्षिणी रोहतक के गांवों से गुजर गई बारिश, शहर में महज पांच एमएम हुई
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आसमान में छाई बादलों की घनघोर घटाएं बुधवार को शहर से आंखमिचौली करते हुए दक्षिणी रोहतक के गांवों से गुजर गईं और शहर में महज पांच एमएम बरसात ही हो पाई। मौसम विभाग के अनुसार यदि बादल दक्षिणी रोहतक के गांवों की बजाए बीच शहर से गुजरते तो कम से कम एक घंटे में 50 एमएम बरसात होने की संभावना थी। बुधवार शाम बारिश का मौसम बना, लेकिन कन्हैली गांव के आगे झज्जर व रोहतक के बीच होते हुए बादल भिवानी चले गए। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अभी बरसात होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट होगी।