फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने बिजली चोरी रोकने को अधीनस्थों के कसे पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ इंजीनियर ने बिजली चोरी रोकने को अधीनस्थों के कसे पेंच
विज्ञापन

- अधिकारी फील्ड में निकलें और सघन चेकिंग करवाएं: मान
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। बिजली निगम के चीफ इंजीनियर बीएस मान ने बिजली चोरी नहीं रुक पाने पर अधीनस्थों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में निकलें और चेकिंग करके बिजली चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जेई भी बिजली चोरी रोकने के प्रति सक्रिय हो जाएं।
दोपहर करीब दो बजे चीफ इंजीनियर ने अपने कक्ष में अचानक बैठक बुलाई जिसमें एसई, एक्सईएन, एसडीओ के साथ-साथ सभी जेई को बुलाया गया। बताते हैं कि चीफ इंजीनियर की पूरी बैठक बिजली चोरी रोकने पर ही केंद्रित हो गई। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली चोरी का ग्राफ थामे नहीं थम रहा है। भले ही शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी कुछ कम हुई है मगर ग्रामीण इलाकों में जस के तस हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि वह ऑफिस में बैठने के साथ-साथ फील्ड में भी निकलें। चिह्नित करें कि किन इलाकों में बिजली की ज्यादा चोरी हो रही है, वहां पर छापेमार कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अब बिजली चोरी को रोकने के काम में जेई भी हाथ बटाएंगे। इसके बाद उन्होंने तारों में लगे जॉइंट को खत्म करने के लिए कहा ताकि कटिया डालकर बिजली चोरी नहीं हो सके। इसके बाद फील्ड की टीमों को मिलने वाली सेफ्टी किट के बारे में जानकारी ली। कहा, कि प्रत्येक टीम को सेफ्टी किट एक सप्ताह के अंदर मिल जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें