फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 36 घंटे में आंधी और बारिश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
36 घंटे में आंधी और बारिश की आशंका
विज्ञापन

- भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मौसम खराब रहने का अनुमान
- पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार की रात से मौसम में शुरू हो सकता है बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मंगलवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग ने वीरवार की रात से फिर से मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही अगले 36 घंटे के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान आंधी और बारिश के साथ बिजली भी गरज सकती हैं। कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार की रात को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है। शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली आसमान में गर्जना के साथ धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी और गर्जना हो सकती है, जिसका असर राजस्थान से लगे हरियाणा के क्षेत्र पर भी पड़ सकता है। इसके साथ ही शनिवार को भी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं कहीं गर्जन के साथ धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 डिग्री के आसपास ही रहेगा अधिकतम तापमान
अधिकतम तापमान में अधिक कमी आने की संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताई गई है। वीरवार को अधिकतम पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 41, शनिवार को 42 और रविवार को 43 और आगे के दिनों में 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें