फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ यूनिवर्सिटी परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की इनसो वीसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हेल्थ यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ उभरा छात्राओं से अभद्रता व उत्पीड़न मामले में इनसो ने कुलपति डॉ. ओपी कालरा से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कार्यालय में नहीं बैठने देने की चेतावनी दी है। इस मामले को लेकर महिला आयोग भी दौरा कर बेटियों के उत्पीड़न की पुष्टि कर चुकी हैं। इसके बावजूद भाजपा परीक्षा नियंत्रक का बचाव करने में लगी है। इनसो इसे लेकर आरपार की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक पर गंभीर आरोप व केस दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। यह कुलपति की छात्रा विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। बेटियों को न्याय दिलाने के लिए इनसो आरपार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने परीक्षा नियंत्रक पर कार्रवाई की बात कही है। इसके बावजूद उसे बचाया जा रहा है। कुलपति ने पीड़ित छात्राओं के साथ न्याय नहीं किया तो उनके कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें