फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्टिफिशियल गहने चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की अपराध शाखा ने दुकान में घुसकर आर्टिफिशियल गहने चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जा से चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

12 दिसंबर को निर्मला देवी वासी कुवांर खेडी जिला कुरुक्षेत्र ने थाना केयूके में शिकायत दी थी कि उसकी गांव में ही मनियारी की दुकान है। 13 दिसंबर को सुबह 7 बजे जब दुकान खोली तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान में रखे आर्टिफिशियल गहने व 1400 रुपये नकद गायब मिले हैं। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अपराध शाखा एक को सौंपी थी। अपराध शाखा एक के हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार , हेड कांस्टेबल राजेश व सिपाही अनिरुद्ध की टीम ने दुकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ विजय वासी कुवांर खेडी के रुप में हुई है। आरोपी से चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उक्त दुकान में चोरी की थी। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें