पूर्व सैनिकोें ने मनाया मिलन समारोह
रोहतक। पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कर्नल बेनीवाल के नेतृत्व में रविवार को डीएसओआई के परिसर मेें मिलन समारोह मनाया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्रधान कर्नल राजेंद्र सुहाग ने की। उन्होंने संस्था के सदस्यों को सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर डा. जरनल शमशेर ने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मेजर खुराना, ब्रिगेडियर खुराना ओर मेजर साहू आदि मौजूद रहे।