फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार : जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहट नहर में डूबे युवकों के परिजनों से मिले आप प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आप नेता नवीन जयहिंद का कहना है कि रोहट नहर में कार गिरने के लिए प्रशासन की लापरवाही जिम्मेदार है। क्योंकि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं का अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। हादसा स्थल पर पहुंचे नवीन जयहिंद ने यह बात कही। जयहिंद ने कहा कि शनिवार की रात कार नहर में गिरी, लेकिन दोपहर तक प्रशासन की तरफ से सही ढंग से सर्च अभियान नहीं चलाया गया। मौके पर परिजनों का रो-रोक कर बुरा हाल था। एक युवक जहां बच कर निकल आया जबकि एक का शव बरामद हुआ है। तीन अभी तक लापता हैं। जयहिंद ने कहा कि परिवार ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि प्रशासन ने समय रहते उचित कार्यवाही नहीं की, अगर प्रशासन सचेत होता तो शायद उनके बच्चे आज जीवित होते। अगर नेताओं के बच्चे नहर में डूब जाते तो क्या उनके परिवार के साथ भी यहीं बर्ताव होता जो उनके साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें