फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कृष् णमूर्ति ने की प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा के पूर्व मंत्री व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल है। इसलिए राष्ट्रपति को चाहिए कि वह मनोहर लाल खट्टर की सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर दें। बलात्कार की घटनाओं में हुई वृद्धि ने हरियाणा की महिलाओं को असुरक्षित कर दिया है। मुख्यमंत्री के अपने पैतृक गांव बनियानी में हरियाणवी गायक ममता शर्मा का रेप व मर्डर इस बात का सबूत है कि हरियाणा में कोई भी व्यक्ति महफूज नहीं है। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ नारे तक ही सिमट गया है। इसके अलावा सीएम को नैतिकता के आधार पर भी इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें