रोहतक। शिव हनुमान सेवा समिति की एक बैठक प्रधान सुंदर लाल सचदेवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीजीआई परिसर में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि महापर्व दिनांक 14 फरवरी को पीजीआई परिसर में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर महासचिव सुरेंद्र अहलावत ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कार्यकर्त्ताओं की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। बैठक में समिति के कोष को बढ़ाने व सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिये जाने की बात कही गई। प्रेस सचिव अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम भव्य होगा तथा इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोले नाथ को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके लिए समिति हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि तैयारियों की समीक्षा के लिए समिति की अगली बैठक फरवरी माह के पहले सप्ताह में होगी। बैठक में मुख्य रूप से पंडित सोमनाथ, उपप्रधान राजेंद्र पांचाल, कोषाध्यक्ष सुभाष चांदना, किशन, महावीर मलिक व जयभगवान भी मौजूद रहे।