फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील पोस्ट डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्य की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील पोस्ट डाली
विज्ञापन

चरखी दादरी।
किसी व्यक्ति ने धार्मिक कार्यक्रमों की अगुवाई करने वाले शहर निवासी आचार्य गौरव दीक्षित की फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दी। इससे खफा सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने मंगलवार को एसपी हिमांशु गर्ग से मिले। उन्होंने मामले की जांच साइबर सेल से करवाकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि एक धार्मिक व प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ इस तरह की घटना होना दुखद है। यह मात्र एक हैकिंग का मामला नहीं है बल्कि इसे समाज व संस्कृति को दूषित करने के प्रयास के तौर पर देखा जाना चाहिए। फेसबुक आईडी व इससे जुड़े जिन मौजिज नागरिकों को अश्लील तस्वीर में टैग किया गया है वे सभी सामाजिक समरसता व संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम योगदान दे रहे हैं। इसलिए दोषी का जल्द से जल्द पकड़ा जाना व कड़ा दंड मिलना आवश्यक है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही एसपी हिमांशु गर्ग ने इस पूरे प्रकरण की जांच डीआई को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गौरव दीक्षित, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा, पूर्व चेयरमैन अजीत फौगाट, सरपंच सोमेश, पार्षद महेश गुप्ता, अग्रवाल सभा प्रधान बलराम गुप्ता, जिला ताईक्वांडो खेल संघ प्रधान सुदेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कौशिक, समाज सेवी रिंपी फौगाट, प्रयास ग्रुप प्रधान सुमित सुहाग, भूपेंद्र कौशिक, मनोज बिंदल, प्रमोद गुप्ता, मुकेश कंसल, गोविंद सिंगला, रिंकू सिंगला, महेंद्र चेतनपुरिया, शुभम शर्मा, राजेश सोनी, देवेंद्र, उपप्रधान अनिल ग्रोवर, खुशियों के दीवार संचालक संजय रामफल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें