लघु नाटिका के माध्यम से किया जागरूक
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शिक्षा भारती विद्यालय भाऊ अकबरपुर में संकुल आचार्य सम्मेलन मनाया गया। इसमें भाऊ संकुल के छह विद्यालयों में से 65 आचार्यों और पांच प्रधानाचार्य ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य विनोद वशिष्ठ ने किया। वहीं सम्मेलन में प्रत्येक विद्यालयों से आए आचार्यों ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता पर्यावरण व विदेशी कंपनियों के जाल में फंसे लोगों को जागरूक किया। इसमें बताया गया कि कैसे हमारा समाज विदेशी कंपनियों के प्रचार प्रसार में लगा है।