फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। पूरे देश में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नारनौल को प्रथम स्थान मिलने पर पैनल से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ चेयरपर्सन नीना चौधरी ने केक काट कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

चौधरी ने सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नारनौल के सचिव विवेक यादव, न्यायालय महेंद्रगढ़ में सीनियर डिवीजनल जज एवं उपमंडल विधिक सेवाएं समिति की चेयरपर्सन पूनम कंवर, पैनल से जुड़े अधिवक्ताओं व पीएलवी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती । यहां की पूरी टीम द्वारा की गई मेहनत का ही नतीजा है कि पूरे देश में जिला महेंद्रगढ़ को सर्वश्रेष्ठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तमगा मिला है। देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा व कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा वीरवार को ही भारतीय केंद्र नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक यादव को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें