फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों और किसानों के साथ नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

सैनिक और किसानों के साथ नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी : सहकारिता मंत्री
- विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान में 28 वीं थ्रो बॉल फेडरेशन कप महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि हरियाणा की मिट्टी में ऐसी ताकत है जो देश को दिशा दिखाने का काम करती है। प्रदेश के सैनिक और किसानों के साथ-साथ खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह बात सहकारिता मंत्री विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान में 28 वीं थ्रो बॉल फेडरेशन कप महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश डिजिटल हरियाणा तथा पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है। जो युवा पिछली सरकार के दौरान नशे की ओर जा रहा था, वह भाजपा की खेल नीतियों की बदौलत खेल मैदान में दौड़ रहा है। सरकार में खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसी बेमिसाल खेल नीति हरियाणा के खिलाड़ियों को दी है, जिसमें खिलाड़ियों के इनामी राशि के साथ-साथ खुराक भत्ते में भी अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। इस दौरान सहकारिता मंत्री ने पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थ्रो बॉल एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह चावला ने बताया कि पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता की बेस्ट आठ टीमें इस फेडरेशन कप में भाग ले रही है। इस मौके पर महा मंडलेश्वर बाबा कपिलपुरी महाराज, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, विश्वकर्मा एजूकेशन सोसायटी के प्रधान देवेंद्र जागड़ा (भोला), उपप्रधान रामनिवास सांपला, थ्रो बॉल एसोसिएशन के उपप्रधान वीरेंद्र स्वामी, सचिव जवाहर खुराना, ओमपाल, सतीश आहूजा, जयभगवान जागड़ा, सतीश रोहिला, तरुण शर्मा, वैश्य संस्था के पूर्व प्रधान राजेंद्र बंसल, जोगेंद्र सैन और राजबाला कोच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें