फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरवाला की रसगुल्ला और मावा मार्केट बंद, दुकानदारों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरवाला की रसगुल्ला और मावा मार्केट बंद, दुकानदारों में हड़कंप
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रसगुल्ला व मावा (खोवा) मार्केट के नाम से मशहूर गांव मोरवाला की मार्केट चंडीगढ़ से आई सीएम फ्लाइंग के औचक निरीक्षण के डर से रविवार को दिनभर बंद रही। स्वास्थ्य विभाग व जिले की गुप्तचर शाखा के साथ यहां छापामारी करने पहुंची सीएम फ्लाइंग बंद दुकानों की वीडियोग्राफी कर वापिस लौट आई। सीएम फ्लाइंग को यहां मिलावटी मावा तैयार करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। इससे पहले सीएम फ्लाइंग ने शहर के चार बड़े मिष्ठान भंडारों से मिठाइयों के सैंपल भी लिए। इनकी जांच लैब में करवाई जाएगी और जांच रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है। इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने मिष्ठान भंडार संचालकों को वर्क लगी मिठाइयों को तुरंत फेंकने के आदेश भी दिए।
चंडीगढ़ से एसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय सीएम फ्लाइंग टीम रविवार सुबह दादरी शहर पहुंची। इसके बाद टीम ने भिवानी डिप्टी सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार, दादरी एसएमओ डॉ. अनिता गुलिया व गुप्तचर इकाई के साथ बीकानेर मिष्ठान भंडार, बालाजी मिष्ठान भंडार, स्वामी स्वीट्स व परशुराम चौक स्थित अग्रवाल मिष्ठान भंडार में छापामारी कर मिठाइयों की जांच की और सैंपल लिए। इस दौरान स्वामी स्वीट्स पर सैंपल लेने के दौरान टीम की जुबानी झड़प भी हुई। वहीं, परशुराम चौक समीप स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर तैयार मिठाइयों के सैंपल लेने पहुंची टीम ने संचालक को वर्क लगी मिठाइयों को तुरंत प्रभाव से फेंकने के आदेश भी दिए। दीपावली पर्व को लेकर शहर व आसपास के गांवों में स्थित मिठाई विक्रेताओं ने मिठाई तैयार करनी शुरू कर दी है। हलवाई दिन-रात विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार कर रहे हैं ताकि दिवाली पर्व पर ज्यादा से ज्यादा मिठाई की बिक्री हो सके। हलवाई पिछले चार-पांच रोज से विभिन्न प्रकार की मिठाईयां तैयार कर रहे हैं। शहर में करीब 70 हलवाई की दुकानें हैं जिनमें मिठाई की बिक्री की जाती है। रेलवे रोड, रोहतक फव्वारा चौक, हीरा चौक, बस स्टैंड रोड, ढाणी फाटक एरिया, घिकाड़ा रोड, लाजपतराय चौक, दिल्ली रोड सहित शहर के विभिन्न भागों में मिठाई की दुकानें हैं। खासकर दीपावली पर्व पर मिठाई की गुणवत्ता को लेकर आए साल सवाल उठते रहे हैं। मिठाईयों में घटिया स्तर का घी, विभिन्न प्रकार के केमिकल व अन्य घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायतें मिलती रही हैं।
विज्ञापन

मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप
रविवार को सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के रोहतक फव्वारा चौक, रेलवे रोड ाव बस स्टैंड रोड में मिठाई की दुकानों पर छापामारी की। इसे लेकर मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। स्वास्थ्य विभाग से टीम में शामिल एसएमओ डॉ. अनिता गुलिया ने बताया कि जिन मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं उनकी लैब में जांच करवाई जाएगी। अगर यह मिठाइयां निर्धारित मानदंडों व गुणवत्ता की कसौटी पर खरी नहीं उतरती हैं तो मिठाई विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।
मोरवाला में दूध की कमी, मिलावटी मावा हो रहा तैयार
टीम में शामिल भिवानी डिप्टी सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि मोरवाला की मिठाई मार्केट में नकली खोवा तैयार होने की कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में दुध की कमी है लेकिन इसके बावजूद भारी तादाद में मावा व अन्य खाद्य सामग्री यहां तैयार की जाती है। उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही मार्केट बंद कर दुकानदार फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सभी दुकानों की सबूत के तौर पर वो वीडियोग्राफी कर लाए हैं और यहां दोबारा से कभी भी टीम दीपावली तक छापामारी कर सकती है।
विज्ञापन

वर्सन-
हमने शहर में चार जगहों से मिठाइयों के सैंपल लिए हैं जब
कि मोरवाला मिठाई मार्केट के दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। हमारा अनुमान है कि उन्हें पहले ही सूचना मिल गई थी। जो सैंपल लिए गए हैं उनकी लैब में जांच करवाई जाएगी।
डॉ. कृष्ण कुमार, डिप्टी सीएमओ भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें