फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

vd

विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को स्टेडियम, किट न अन्य सुविधा ....परेशान हैं खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कादमा स्टेडियम में खेल सामान सहित मूलभूत सुविधाओं का अभाव खिलाड़ियों के आगे बढ़ने में आड़े आ रहा है। प्रैक्टिस करने के लिए स्टेडियम में न तो कीट है और न ही पेयजल संबंधी व्यवस्था। इन खामियों से खफा युवाओं ने रविवार को नारेबाजी कर अपना रोष जताया। इन खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन से स्टेडियम की अव्यवस्थाओं को दूर करवाकर स्टेडियम की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कादमा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार को युवाओं की बैठक आबिद खान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आबिद खान ने बताया कि कादमा खेल स्टेडियम में चारदीवारी के अलावा कुछ नहीं है जबकि ये एक स्टेडियम के रूप में मान्य है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में न कोई हॉल है और न ही खेल सामान, जबकि दूसरे गांवो में खेल स्टेडियमों में सारी सुविधाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम की जमीन के अंदर ही पंचायत व्यायामशाला बनवा रही है जिसका खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में व्यायामशाला बनाने से दौड़ का ट्रैक ही नहीं बचेगा। इसलिए पंचायत को व्यायामशाला का निर्माण अन्य पंचायती जमीन पर करवाना चाहिए ताकि युवाओं को स्टेडियम में अभ्यास करने में कोई परेशानियां न आए। पूर्व सरपंच लीलूराम, विकास शर्मा, मास्टर सुरेंद्र, सतीश थालोर, बिजेंद्र थालोर, प्रदीप सहरावत आदि ने बताया कि सबसे प्रमुख समस्या स्टेडियम का अधूरा निर्माण है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इस स्टेडियम की बंद फाइल को खोला जाए व इसके निर्माण को पूरा करवाया जाए। जगदीप स्वामी, बलवान गंडास, अली मोहम्मद, नसीब खान, प्रवीण खान, सोनू स्वामी, नवीन गंडास, विक्की, जितेंद्र, मोनू बामल आदि युवाओं ने प्रशासन से यहां खेल सामान मुहैया कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें