फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन खत्म करें संत गोपालदास, सरकार गौचरण भूमि को मुक्त करने को तैयार : मंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
संत खत्म करें अनशन, सरकार भूमि मुक्त करने को तैयार : मंगला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला ने कहा कि संत गोपाल दास को अनशन खत्म कर देना चाहिए। गोचरान भूमि को मुक्त करने के लिए सरकार तीन चरणों में प्रयास कर रही है। इसके साथ ही लगभग प्रदेश के हर गांव में गोवंश गृह बनाने के साथ-साथ जिला स्तर पर नंदी शालाएं खोली जाएंगी। साथ ही 15 अगस्त के बाद प्रदेश में सड़क पर गोवंश नजर नहीं आएंगे। वे सोमवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

मंगला ने कहा कि संत गोपालदास की मांग पर ही प्रदेश सरकार द्वारा गो सेवा आयोग का गठन किया हुआ है। संत गुजरात की तर्ज पर गोचरान विकास बोर्ड का गठन करवाना चाहते हैं। इस बोर्ड का भी सरकार गठन करके गोधन को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। मंगला ने कहा कि संत का अनशन समाप्त करवाने के लिए स्वामी ज्ञानानंद, रामस्वरूप महाराज, श्रीकृष्ण, कर्णपुरी महाराज और परमेश्वरी के शिष्ठ मंडल से बातचीत की है। इसमें अनिल कुमार, सतेंद्र के साथ तीन-चार अन्य साथी भी थे। सभी ने गोपालदास संत का अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गो संरक्षण के लिए सरकार देगी 5-5 लाख

गो सेवा आयोग के चेयरमैन मंगला ने बताया कि अगर पंचायत गो संरक्षण के लिए सरपंच द्वारा प्रस्ताव करने के बाद 15 सदस्यीय कमेटी गठित करती है तो उस पंचायत को 5-5 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। हिसार के 43 गांव में 5-5 लाख रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि दिसंबर 2017 के बाद गो संरक्षण के क्षेत्र में बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी रमेश भाटिया, मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश सचिव डॉ. किरण कलकल, कपिल नागपाल, मनोज मक्कड़ और विकास बंसल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें