फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम खुद चलाएगा हर कम्यूनिटी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सभी कम्यूनिटी सेंटरों को खुद चलाएगा नगर निगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम शहर के कम्यूनिटी सेंटरों को खुद चलाएगा। संचालन के लिए किसी एजेंसी को नहीं दिया जाएगा। निजी एजेंसी केवल मरम्मत, सौंदर्यीकरण से लेकर सफाई व्यवस्था का काम करेगी। बुकिंग निगम की ओर से ही की जाएगी। निगम की ओर से हाईकोर्ट में जवाब देने के लिए इस तरह का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया गया है।
बता दें कि शहर में छोटे और बड़े 70 के करीब कम्यूनिटी सेंटर हैं, जिनका संचालन अभी तक स्थानीय स्तर पर कमेटियों की ओर से किया जा रहा था। अब निगम ने सभी कम्यूनिटी सेंटरों के संचालन का काम अपने हाथों में लेने का फैसला किया है। हालांकि हाउस के अंदर प्रस्ताव पास हुआ था कि कम्यूनिटी सेंटरों के संचालन का काम उन्हें दिया जाए, लेकिन इसके लिए पार्षदों को अब राजीव गांधी शहरी सहभागिता योजना के तहत वार्ड कमेटी गठित करनी होगी। इस मामले में नगर निगम के डीटीपी कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि निजी एजेंसी को केवल सौंदर्यीकरण, मरम्मत या सफाई के कार्य लिए देने की योजना है। कम्यूनिटी सेंटर का संचालन खुद निगम करेगा। हर कम्यूनिटी सेंटर के लिए एरिया के हिसाब से रेट तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातूराम कम्यूनिटी सेंटर को लेकर मांगा जवाब

आदर्श नगर स्थित मातूराम कम्यूनिटी सेंटर का संचालन गांधी नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा था, लेकिन 8 जून को निगम ने संचालन अपने हाथ में ले लिया। साथ ही सेंटर के रिकार्ड को सील कर दिया। जबकि नगर निगम और एसोसिएशन के बीच मामले को लेकर पहले ही हाईकोर्ट में केस चल रहा है। निगम की कार्रवाई को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई कि निगम अब सेंटर को किसी अन्य एजेंसी या संगठन को देने की तैयारी कर रहा है। निगम को ऐसा करने से रोका जाए। याचिका पर हाईकोर्ट ने निगम को यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें