फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त ने पूछा, कहां-कहां होता है जलभराव, नगर परिषद के एमई नहीं दे पाए जबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुक्त ने पूछा, कहां-कहां होता है जलभराव, नगर परिषद के एमई नहीं दे सके कोई जबाव
विज्ञापन

चरखी दादरी।
रोहतक रेंज आयुक्त चंद्रप्रकाश के सवालों की फिरकी में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारी उलझ कर रह गए। कोई अधिकारी अपने कार्यालयों के फायदे तक नहीं गिनवा पाया तो कोई जलभराव के व्यापक प्रबंधों का बखान करने में असफल रहा। इस पर आयुक्त ने उन्हें कार्यालय के साथ क्षेत्र की समस्याओं से अपडेट रहने की नसीहत दे डाली। वहीं, आयुक्त ने पुलिस प्रशासन को करीब सवा माह पहले नहर में मृत मिली एक युवती के मामले की भी दोबारा से जांच करने के निर्देश दिए। एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़िता के पिता ने आयुक्त से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। आयुक्त ने रेस्ट हाउस परिसर में डीसी, सीटीएम, एसडीएम व डीएसपी हेडक्वार्टर की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खामियां को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आयुक्त चंद्रप्रकाश नवगठित दादरी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लघु सचिवालय का निरीक्षण किया और इसके बाद डीसी कार्यालय में विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त ने ई-दिशा केंद्र और सीएम विंडो पर पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लघु सचिवालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कचरे से भरे एक कमरे को देखा तो उसकी सफाई करवाकर इसे प्रयोग में लेने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी कार्यालय में फरियादियों से बातचीत कर समस्याएं जानी।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त एसपी कार्यालय पहुंचे तो यहां एक व्यक्ति ने लोहारू कैनाल में मिले बेटी के शव मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। सुनील दलाल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इस अवसर पर एसडीएम ओमप्रकाश, बाढड़ा एसडीएम सत्यवान मान नगराधीश अमरदीप सिंह, जिला राजस्व अधिकारी नौरंगलाल, डीएसपी सुरेश हुड्डा, तहसीलदार राजकुमार, कार्यकारी अभियंता दलीप सिंह, बौंद के नायब तहसीलदार महावीर शर्मा, पंचायत अधिकारी रतन सिंह मान सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बाक्स
विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
डीसी कार्यालय में आयुक्त ने अधिकारियों से उनका परिचय पूछा और विभागों की ओर से मानसून सत्र के प्रबंधों का ब्यौरा मांगा। इस दौरान आयुक्त ने नगर परिषद एमई हरिकिशन शर्मा को सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों के सभी प्वाइंट दुरुस्त रखने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमई से कहा कि आपको शहर में जलभराव होने की जानकारी है या नहीं ? इस पर एमई ने कहा कि नालों की साफ-सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शहर में लगातार सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।
आयुक्त चंद्रप्रकाश ने बौंदकलां नायब तहसीलदार महावीर शर्मा से बौंदकलां में उप तहसील कार्यालय खोलने से ग्रामीणों को होने वाले फायदों के बारे में पूछा। इस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि ग्रामीणों को डोमोसाइल, रजिस्टरी, जाति प्रमाण पत्र के लिए दादरी नहीं आना पड़ता। आयुक्त ने उन्हें इनके अलावा जब फायदे बताने का कहा तो नायब तहसीलदार कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद जब आयुक्त ने उनसे बौंदकलां क्षेत्र में बिजली व पेयजल सप्लाई के बारे में पूछा की तो उन्होंने बिजली बेहद कम मिलने की बात कही। इस पर आयुक्त ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अपडेट रहकर इन्हें दूर करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बिजली निगम के एक्सईएन भागीरथ व जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन से जिले में हो रही पेयजल व बिजली सप्लाई संबंधित भी पूछताछ की। आयुक्त ने बिजली निगम एक्सईएन को बौंदकलां में गहराए बिजली संकट के निदान के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को पेयजल सप्लाई का समय बढ़ाने के साथ पानी की गुणवत्ता में भी जल्द सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद व सिंचाई विभाग को भी मानसून सत्र की पूरी तैयार करने के निर्देश बैठक में दिए।
बौंद उप तहसील की पशु अस्पताल में नहीं अपनी होगी बिल्डिंग
आयुक्त ने नायब तहसीलदार महावीर शर्मा से पूछा कि जहां कार्यालय चल रहा है वो खुद की बिल्डिंग है तो नायब तहसीलदार ने कहा कि यहां पहले पशु अस्पताल बना था और अब वहीं उप तहसील कार्यालय स्थापित किया गया है। इसके बाद आयुक्त ने उप तहसील कार्यालय भवन के लिए जगह तलाशने के निर्देश दिए।
मोबाइल जनरेटर की ली जाएगी पानी निकासी में मदद
आयुक्त ने जिलाधीश विजय कुमार सिदप्पा से मानसून सत्र के संबंध में प्रशासन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। डीसी ने बताया कि उन्होंने बाढ़ संभावित सभी 21 गांवों का दौरा कर लिया है और यहां पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दे दिए हैं। डीसी विजय सिदप्पा ने कहा कि इस बार पंप सैट व मोटरों के साथ मोबाइल जनरेटर से भी प्रशासन जलभराव वाले गांवों या शहरी क्षेत्र में पानी की निकासी करेगा। उन्होंने कहा कि ये जनरेटर बिजली न होने की स्थिति में भी काम करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन:
जिला बनने के बाद सुविधाओं व प्रशासनिक ढांचे में हुए विस्तार सहित यहां बनी जरूरतों की जानकारी लेने के लिए मैंने दादरी जिले का निरीक्षण किया है। विभिन्न अधिकारियों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए गए है। तमाम जिला स्तरीय सुविधाओं को यहां जल्द से जल्द मुहैया करवाने का हमारा प्रयास रहेगा।
चंद्र प्रकाश, आयुक्त, रोहतक रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें