फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में दो महिलाओं समेत सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो महिलाओं समेत सात पर केस दर्ज
विज्ञापन

बाढड़ा।
गांव भांडवा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें कई लोगों को चोटें आई है। पुलिस ने घायल पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत सात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल युवती मंजीत ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनका कोर्ट में केस चल रहा है। उसका भाई ट्रैक्टर से खेत में बिजाई करके सांय घर लौटा था। उसी समय दूसरे पक्ष के छह-सात लोगों ने लाठी, डंडों व तेज धारदार हथियारों से अचानक उन पर हमला कर दिया। बचाव के लिए आवाज लगाने पर उसके ताऊ व अन्य परिजन भी पहुंचे। उनको भी हमलावरों ने घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने मदद के लिए पुलिस को फोन किया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें सामान्य अस्पताल चरखी दादरी में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें सामान्य अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवती मंजीत की शिकायत पर प्रदीप, सुदेश, महाबीर, सोमबीर,अनील, अनीता, रामकिशन आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें