पत्थरों से भरे दो डंपर पकडे़, तीन पर केस दर्ज
बाढड़ा।
पुलिस ने गांव पिचौंपा-शीशवाला रोड पर पत्थर से भरे दो डंपरों को पकड़ा है। निर्धारित भार से अधिक माल मिलने पर चालकों व मालिक के खिलाफ पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गांव पिचौंपा-शीशवाला रोड पर पत्थर से भरे दो डंपर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने डंपर चालकों से रसीद मांगी तो वो आनाकानी करने लगे। इसके बाद उनका वजन एक धर्मकांटे पर करवाया गया तो इनमें निर्धारित भार से अधिक सामान मिला। पुलिस ने डंपर चालक शीशवाला निवासी नरेंद्र और विजय व डंपर मालिक दादरी निवासी महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।