फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अशोक ढालिया के चचेरे भाई पर हमले के मामले में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
भाजपा नेता व पार्षद अशोक ढालिया के चचेरे भाई राकेश ढालिया की बदमाशों द्वारा बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने एक जुवनाईल सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में एक जुवनाईल और जयदीप के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उधर हांसी शहर के पार्षदों ने ढालिया के साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के प्रति रोष प्रकट किया है।

पार्षद सुमन शर्मा, बेबी सिंगला, प्रवीन ऐलावादी, गोबिंद सिंगला सहित अन्य पार्षदगणों घटना की निंदा करते हुए कहा कि हांसी शहर में गुंडागर्दी की अनेक वारदातें घट चुकी है। पार्षद तो शहर का प्रमुख व्यक्ति होता है। अगर पार्षद और उसके परिजन ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा। अभी तक अशोक ढालिया के पिता पर किए गए हमले के सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर नहीं पाई थी कि अब दोबारा बदमाशों ने उनके चचेरे भाई की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि पार्षद अशोक ढालिया और उनके परिजनों को सुरक्षा मुहैया प्रदान की जाए।
विज्ञापन


लाल सड़क पर राम जूस कॉर्नर के समीप भाजपा नेता व पार्षद अशोक ढालिया के भाई राकेश ढालिया की बदमाशों द्वारा पिटाई कर दी गई थी। इस दौरान बदमाशों ने पंच से उसके सिर पर वार कर दिया। आरोप है कि ढालिया के पिटाई के बाद बदमाश उसे उठा कर ले जाने लगे थे। इस दौरान दुकानदारों द्वारा मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग गए। कुछ दिन पूर्व बदमाशों ने मोची मोहल्ला में अशोक ढालिया की दुकान पर आकर उनके पिता सीताराम ढालिया के साथ भी मारपीट की थी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस में दिया था, जुवनाईल होने के चलते उन्हें रिमांड पर छोड़ दिया गया था। अब उन्हीं में से एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिल कर अशोक ढालिया के चचेरे भाई राकेश पर अपना निशाना साधा है। सिटी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पुलिस गिरफ्तारी को लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल एक जुवनाईल सहित जयदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भाजपा मंडल ने की गिरफ्तारी की मांग
उधर भाजपा मंडल ने इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विश्राम गृह में मीटिंग का आयोजन किया। जहां मंडल सदस्यों ने कहा कि हांसी क्षेत्र में क्राइम की घटनाएं तो घटी है, लेकिन पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को अभी भी सख्ती बरतने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें