सड़क हादसे युवक गंभीर रूप से घायल
महेेंद्रगढ़। रेलवे रोड पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
नीतिश पुत्र सवाई सवाई सिंह (24) निवासी सीगड़ी बाइक से अपने गांव जा रहा था। सिंचाई विभाग के सामने से मेन रोड पर अचानक दीपक आ गया जिससे उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में दीपक और नीतिश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।