फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Thu, 25 Jan 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24 सीटीके 01
विज्ञापन

रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज प्रांगण में महिला सेल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा रहे। मंच संचालन डॉ. कपिल कौशिक ने किया। महिला सेल इंचार्ज डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि शिविर में गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज ब्राह्मणवास से डॉ. देवेंद्र कौशिक, विभागाध्यक्ष पंचकर्म, डॉ अर्चना कौशिक एसोसिएट प्रोफेसर शल्य चिकित्सा, डॉ विकास कौशिक एसिस्टेंट प्रोफेसर बाल रोग ने 215 विधार्थियों का ब्लड ग्रुप, एचबी, नेत्र रोग, दांतों की जांच, महिला संबंधित स्वास्थ्य जांचा और उचित परामर्श दिया गया। मौके पर कॉलेज उपप्राचार्य डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. सीमा अत्री, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ. मनीषा कौशिक, डॉ. मंजू नांदल, रेणु, श्वेता शर्मा, सुमन शर्मा, दीपमाला, अनुकृता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें