फोटो 19शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।स्रोत संगठन
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज की युवा इकाई व श्री गणेश युवा मंडल मोहल्ला खड़खड़ी के सहयोग से सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथि रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा रहे। अध्यक्षता हेमंत गोयल ने की। रेडक्राॅस सोसाइटी नारनौल, सिविल अस्पताल ब्लड बैंक व नेकी की दीवार, नीडी हेल्प ग्रुप के सहयोग से शिविर लगाया गया। चिराग अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से लगातार सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसममौके पर प्रवीण बंसल, अश्विनी अग्रवाल, नितिन बंसल, पुष्पेंद्र बंसल, मनीष गोगिया, जगमोहन गर्ग, तुलसी गोयल, महेंद्र बंसल, सुमत जैन, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, संजय गोयल, सुमित अग्रवाल, निखिल जैन उपस्थित रहे।