फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एफडीडीआई में 40 पूर्व सैनिकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Tue, 09 Jun 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
39-एफडीडीआई में डीजीआर कार्यक्रम के दौरान मौजूद सैनिक व स्टाफ। स्रोत- एफडीडीआई
विज्ञापन
रोहतक। फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) में सोमवार को डायरेक्टरेट जनरल रिसेटलमेंट (डीजीआर) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर कुलदीप बुधवार (सेवानिवृत्त) रहे। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के बाद पूर्व सैनिकों के लिए सफल और सम्मानजनक दूसरा करियर सुनिश्चित करना जरूरी है।
विज्ञापन


डीजीआर के तहत एफडीडीआई की ओर से फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एंड रिटेलिंग और रिटेल मैनेजमेंट के तीन माह के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस बैच में सेना, नौसेना और वायुसेना के 40 पूर्व सैनिक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्योग आधारित व्यावहारिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और रोजगार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यकारी निदेशक सरिता दुहन ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, संकाय सदस्य एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें