रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की चार छात्राओं का ब्रांड वर्ल्ड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि ने न केवल संस्थान बल्कि पूरे विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है।
यूआईईटी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी अरुण हुड्डा ने बताया की बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग की छात्रा प्रिया कौर, वंदना भारद्वाज, प्रतीक्षा और वशु चौधरी का चयन गुरुग्राम स्थित ब्रांड वर्ल्ड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर हुआ है। यूआईईटी निदेशक प्रो. अश्विनी ढींगड़ा ने चयनित छात्राओं को बधाई दी। संवाद
छात्रा प्रिया कौर
छात्रा प्रिया कौर
छात्रा प्रिया कौर