फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेवाड़ी में बाजरा के 4 और कोसली में 13 गेट पास कटे

विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी में पहुंचा बाजरा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी और कोसली अनाज मंडी में बुधवार को गेट पास काटे गए। बाजरे की गुणवत्ता खरा न उतरने पर सरकारी खरीद नहीं की गई है। रेवाड़ी में 4 और कोसली में 13 गेट पास कटे हैं। फिलहाल किसान प्राइवेट ही अपना बाजरा बेच रहे हैं। बारिश अधिक बारिश होने की वजह से बाजरे की फसल काफी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

हालांकि आने दिनों में बेहतर उपज आएगी तो उसकी खरीद की जाएगी। एजेंसियां ए मानक पर खरी उतरने वाली ढेरियां 2150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी। अच्छे बाजरे के रेट पहले ही 2200 से लेकर 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक हैं। ऐसे में किसान भी असमंजस में रहेंगे कि एजेंसी को बिक्री करें या फिर व्यापारियों को बेचें। किसानों के सामने फीकी चमक वाला बाजरे की बिक्री की भी चुनौती है। यह बाजरा तो व्यापारियों को ही बिक्री करना पड़ेगा लेकिन ई-खरीद पोर्टल से गेटपास जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें