फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वस्त्रदान अभियान के तहत 398 गर्म कंबल किए वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत रोड स्थित सेक्टर चार में राज मजदूरों व जरूरतमंदों को वस्त्रदान अभियान के तहत शीत लहर के चलते 398 गर्म कंबल एल.पी.एस. बौसार्ड के निदेशक राजेश जैन की ओर से वितरित किए गए। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया की लगातार आठ साल से यह अभियान प्रति वर्ष चलाया जा रहा है। सामान्य अस्पताल, रेलवे स्टेशन और प्रशासन की ओर से संचालित भिवानी रोड़ स्थित रैन बसेरा सहित शहर के कई स्थान पर भी कंबल वितरित करते है। महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज ने कंबल बांटकर कार्यक्रम शुरू किया और बताया की इस कड़ाके की सर्दी के दौरान इसे जारी रखते हुए शहर के अलग अलग स्थानों पर प्रतिदिन इसे जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर राजकुमार मोर, सन्नी निझावन, शीतल, मोहित, पिंकी, सोनू, सेवाराम आदि ने व्यवस्था कर कंबल वितरण करने में अहम भूमिका निभाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें