रोहतक। प्रेम नगर स्थित डीएन सिटी उच्च विद्यालय में मंगलवार को दसवीं कक्षा की छात्रा पूर्णिमा को हरियाणा बोर्ड वर्ष 2022-23 में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य की ओर से एक्टिवा उपहार में दी गई। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में छात्रा पूर्णिमा से प्रेरित होते हुए अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दयानंद सारण सहित अध्यापक जितेंद्र सारण, मदन लाल, मान सुरेंद्र, पायल, मंजू व अन्य अध्यापक मौजूद रहे व कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। प्रधानाचार्य ने नव वर्ष कार्यक्रम पर अध्यापक गणों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। संवाद