संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मां दानो देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से शनिवार को सांघी गांव में बीपी जैन फिजियोथैरेपी सेंटर पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया इसमें गांव और आसपास के मरीजों ने हड्डी और जोड़ों के दर्द की जांच कराई। इस दौरान 36 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। संस्था के संचालक तस्वीर हुड्डा ने बताया कि सांघी गांव में हर सप्ताह फ्री कैंप का आयोजन किया जाता है। इसमें हड्डी और जोड़ों दर्द के मरीज आकर अपनी जांच करवा सकते हैं। संस्था के कोषाध्यक्ष नवनीत हुड्डा ने बताया कि संस्था की तरफ से गांव में लगातार दो साल से फ्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आगामी मंगलवार को संस्था की तरफ से नए बस स्टैंड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।