फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 350 ने फ्री में कराई जांच

विज्ञापन
20सीटीके08..वैश्य फार्मेसी काॅलेज में आयोजित जांच ​शिविर में सीएमओ को सम्मानित करते ​​शिक्षक। स
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य फार्मेसी काॅलेज की ओर से बुधवार को निजी फिजियोथेरेपी सेंटर में फ्री चिकित्सा शिविर लगा। यहां 350 से अधिक मरीजों की जांच की गई। उनको उचित उपचार व परामर्श दिया गया। शिविर का उद्देश्य फार्मेसी पेशे में काम करने वाले व्यक्तियों की टीम स्पिरिट और शारीरिक तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना रहा। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, दंत जांच व नेत्र रोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य निदेशक डाॅ. अनिल बिरला व सिविल सर्जन डाॅ. रमेश चंद्र ने कहा कि फार्मेसी सप्ताह केवल चिकित्सा के बारे में नहीं है, बल्कि यह हमारे समुदाय में स्वास्थ्य व जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का एक शानदार अवसर है। एक स्वस्थ शरीर मानसिक स्वस्थता के लिए भी आवश्यक है। शिविर में चिकित्सकों ने 350 से अधिक मरीजों के रोगों की जांच की।
वैश्य शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी दीपक जिंदल (उपाध्यक्ष), राजेंद्र बंसल (महासचिव), डाॅ. चंद्र गर्ग (कोषाध्यक्ष) व गवर्निंग बॉडी सदस्य नितिन तायल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, विकास बंसल, अरुण आर्य उपस्थित रहे। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच विद्यार्थियों व स्टाफ के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने का बेहतर अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें