फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 35 हजार क्विंटल बासमती धान का हुआ उठान

Thu, 20 Nov 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
36...नई अनाज मंडी में खरीद के बाद पड़े धान के बैग व धान। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रोहतक। मंडी में बुधवार को बासमती धान की खरीद बंद रही। 15 नवंबर से पीआर धान की सरकारी खरीद होने पर मंडी में बासमती किस्म के धान जैसे 1121, 17, 18 आदि की खरीद की जा रही है। मंडी में धान की आवक अधिक होने के कारण परिसर में जगह कम पड़ जाती है। ऐसे में हर सप्ताह एक दिन खरीद व आवक बंद रखी जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी धान के बैग से भरी दिखाई दी। ट्रकों के माध्यम से धान का उठान तेजी से किया जा रहा है। अब तक मंडी में 6,02,126 क्विंटल बासमती धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 6,00,132 क्विंटल धान का उठान हो चुका है।
फिलहाल 1,994 क्विंटल धान की खरीद होनी बाकी है। खरीदे गए धान में से 5,53,705 क्विंटल का उठान हो चुका है। बुधवार को इस दिन मंडी से 35,000 क्विंटल धान का उठान किया गया। मंडी में करीब एक सप्ताह तक धान की आवक व खरीद की जाएगी। इसके बाद खरीद बंद होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें