फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग से 35 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बहन से मिलने कटेसरा आए सिंचाई विभाग के रिटायर बेलदार से दो युवक पैसे दोगुने करने का लालच देकर 35 हजार रुपये ठगकर ले गए। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महेंद्रगढ़ के गांव खरकड़ा बांस निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह घरे से भिवानी आंखों की जांच करवाने आया था। जांच के बाद बहन से मिलने कलानौर खंड के गांव कटसेरा जा रहा था। बुधवार को कलानौर में गुढान मोड़ पर रुका तो एक बाइक पर युवक आया और उससे बात करने लगा। थोड़ी देर में एक अन्य युवक पैदल आया। दोनों आपस में पर्ची से पैसे दोगुने की करने की बात कर रहे थे। उन्होंने उसे भी पैसे दोगुने करने की बात कही, लेकिन बुजुर्ग ने मना कर दिया। इसी बीच सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहने युवक ने जबरन बाइक से उसके 35 हजार रुपये लेकर अपनी जेब में डाल दिये। उसने विरोध किया तो दोनों फरार हो गए। आरोपी उससे सोने की अंगुठी मांग रहे थे, लेकिन उसने मना कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें