13-यशपाल सिंह पंवार, अध्यक्ष, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन
रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 34वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता 22 मई से 26 मई तक आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 व सीनियर ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में लगभग 400 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 20 मई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। संवाद