08सीटीके25..नेकीराम कॉलेज में वीरवार को अपने दस्तावेज जमा करती छात्राएं। संवाद
रोहतक। पंडित नेकीराम कॉलेज में पीजी में प्रवेश के लिए वीरवार को फिजिकल काउंसिलिंग हुई। इसके चलते विद्यार्थियों में फीस जमा कराकर दाखिला पक्का कराने की होड़ लगी रही। कॉलेज में एमएससी गणित में सबसे अधिक 34 सीट रिक्त है।
काॅलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह बना हुआ है। वीरवार को कॉलेज में विद्यार्थियों की काफी भीड़ देखने को मिली। जिन विद्यार्थियों का काउंसिलिंग में नाम आया है, उनको सीट सुरक्षित करने के लिए शुक्रवार तक फीस जमा करानी है। कॉलेज में अभी भी सीट रिक्त है। रिक्त सीट व अगली कांउसिलिंग कब होगी, इसकी सूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, वे अगली कांउसिलिंग में भाग सकते हैं।
कॉलेज में पीजी की रिक्त सीट
कोर्स कुल सीट रिक्त सीट
एमकाॅम 60 16
एमए अंग्रेजी 60 19
एमए हिंदी 60 19
एमए राजनीति विज्ञान 60 16
पीजीडीसीए 60 27
एमएससी बॉटनी 60 11
एमए भूगोल 40 6
एमएससी गणित 60 34