फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम फ्लाइंग ने उद्यान विभाग में दो घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड

विज्ञापन
08सीटीके02..हॉर्टिकल्चर में वीरवार को छापा के दौरान जांच करते सीएम फ्लाइंग अ​धिकारी व कर्मचारी।
विज्ञापन
रोहतक। अनाजमंडी स्थित जिला उद्यान विभाग के कार्यालय पर वीरवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। करीब दो घंटे तक योजनाओं और किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों से सवाल जवाब किए। फसल बीमा योजना का लाभ लेने में जिले के किसान काफी पीछे हैं, इसके लिए टीम ने जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 10 बजे सीएम फ्लाइंग टीम अनाज मंडी स्थित जिला उद्यान विभाग के कार्यालय पहुंची। सबसे पहले अधिकारियों के हाजिरी रजिस्टर को जांचा। मौके पर सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित मिले। इसके बाद किसानों से संबंधित योजनाओं में लाभार्थियों की जानकारी मांगी। इसमें कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी के लिए जिले के 79 किसानों के आवेदन ही मिले। सभी को आवेदनों के अनुसार उपकरण दिलाए गए और सब्सिडी उनके खातों में भेज रखी थी।
भावांतर योजना में पता चला कि कुछ ही किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। चूंकि ज्यादातर सब्जियां और अन्य फसलें निर्धारित मानकों से ऊपर ही खरीद ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है। यदि फसल निर्धारित दामों से कम रेट पर खरीदी जाती है तो उसका अंतर लेने के लिए आवेदन करना होता है। मगर वर्तमान में किसान इस योजना में आवेदन ही नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह उत्पाद की दर काफी कम होना पाया गया है। सीएम फ्लाइंग टीम के नोडल अधिकारी (सीआईडी) इंस्पेक्टर दिनेश ढाका ने बताया कि जिन योजनाओं का किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है, उनकी निर्धारित दर को बढ़ाने के लिए सरकार को लिखा जाएगा।
विज्ञापन

फसल दुर्घटना बीमा योजना से किसान वंचित
सीएम फ्लाइंग ने फसल बीमा समेत अन्य कई योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसमें फसल दुर्घटना बीमा योजना में सबसे कम लाभ लेने की बात सामने आई। जब इसका कारण पूछा गया तो अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक फसल के आने से पहले मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराना होता है। फसल बर्बाद होने की जानकारी भी 3 दिन में देनी होती है। एक तो कम संख्या में किसान पंजीकरण करवाते हैं, दूसरी ओर फसल बर्बाद होने की समय पर जानकारी नहीं दे पाते। इसलिए किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। जिले के बागवानी विभाग से 700 किसान अभी जुड़े हुए हैं। इस पर सीएम फ्लाइंग टीम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए। जिससे वह इनका लाभ ले सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें