फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम में नोडल अधिकारी को सौंपे 332 खंडित तिरंगे

Wed, 12 Aug 2026 06:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01-नगर निगम में नोडल अ​धिकारी को 332 खंडित तिरंगे सौंपते अ​भियान संयोजक सुंदर जेटली व अन्य। स्र
विज्ञापन
रोहतक। मेरा झंडा मेरी शान अभियान टीम की ओर से रोहतक और इसके आसपास के क्षेत्रों से संभाले गए 332 खंडित तिरंगे सम्मानपूर्वक निष्पादन के लिए नगर निगम में नोडल अधिकारी विपिन नरवाल को सौंपे गए। अभियान संयोजक सुंदर जेटली ने बताया कि उनकी टीम 15 अगस्त 2022 के हर घर तिरंगा अभियान के बाद से निरंतर लोगों को जागरूक करने और तिरंगे के मान-सम्मान से अवगत करवाने का काम कर रही है। उनकी टीम ने अब तक 8561 खंडित तिरंगे का नगर निगम के माध्यम से सम्मानपूर्वक निष्पादन कराया है। टीम में जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, प्रवीन सहगल, रानी हुड्डा अहलावत, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कटारिया, सामाजिक कार्यकर्ता जसबीर कुमार, डॉ. जसमेर हुड्डा आदि सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त और 26 जनवरी को लोग तिरंगा लगाना तो याद रखते हैं लेकिन तिरंगे को सम्मानपूर्वक संभालना भूल जाते हैं। तिरंगा अक्सर सड़कों पर वाहनों पर, इमारतों पर खंडित हालत में मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें