आंबेडकर चौक स्थित देशभक्ति स्मारक स्थल पर शिविर के दौरान रक्तदाओं को सम्मानित करते संत बाबा सू
रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित देशभक्ति स्मारक स्थल पर मंगलवार को लगे शिविर में 33 यूनिट रक्तदान किया गया। यह रक्त पीजीआई ब्लड बैंक टीम ने एकत्र किया। राष्ट्र देवो भव मिशन के संस्थापक संत बाबा सूखा शाह ने बताया कि यह शिविर साहिल चुघ के जन्मदिवस पर लगाया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र दिए गए हैं। इस दौरान समाजसेवी सुभाष गोगिया, श्वेता, डाॅ. चमत्कार, डाॅ. लतेश, डाॅ. तिलक भूतियानी, देवराज हुडा व राजेंद्र मनचंदा आदि मौजूद रहे। संवाद