05सीटीके16... जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार।
रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) के तत्वावधान में 32वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता कराई जाएगी। स्पर्धा 6 जून को आईएमटी दिल्ली रोड स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में सुबह 9 बजे प्रारंभ होगी।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन रोहतक के एडिशनल एसपी लोगेश कुमार करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया करेंगे। यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर ओपन आयु वर्ग के मुकाबलों में लगभग 450 खिलाड़ी दम-खम दिखाएंगे। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 9 जून को होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ी आगामी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।