09सीटीके32...आंबेडकर चौक पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित करते बाबा सुखा शाह
रोहतक। मंगलवार को देशभक्ति स्मारक स्थल नजदीक आंबेडकर चौक पर रक्तदान शिविर लगाया। पीजीआई ब्लड बैंक की ओर से आयोजित शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अमन ढींगड़ा ने सभी युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पंकज कपूर, कुश ढींगड़ा, चेतना अरोड़ा, एडवोकेट बलदेव, राजू गांधी समाजसेवी, हरीश शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो